1956
141503
6579
📘 समग्र शिक्षा
यह केन्द्र प्रवर्तित व्यापक कार्यक्रम है जो विद्यालय तक सुगम पहुँच तथा बेहतर अधिगम परिणामों के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है।
यह योजना पूर्व-प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षा की निरंतरता को मजबूत बनाती है तथा सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखती है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, नवीन कक्ष-कक्षाओं का निर्माण, शौचालय, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय तथा खेल सुविधाओं का विकास किया जाता है।
...
इसके माध्यम से शिक्षकों के प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षण सामग्री, स्मार्ट क्लास, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, बालिकाओं एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष सहयोग, तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाता है।
समग्र शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, ड्रॉपआउट दर को कम करना, सीखने के स्तर में सुधार करना तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, कौशल विकास और आत्मविश्वास का निर्माण करना है।
यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में समानता, गुणवत्ता और पहुँच (Equity, Quality & Access) को सुनिश्चित करते हुए एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Important Portals
सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल एक क्लिक पर
प्रमुख अधिकारी
श्री विनय कुमार लंगेह (आई. ए. एस.)
कलेक्टर तथा जिला दंडाधिकारी,महासमुंद
सुश्री अनुपमा आनंद(आई. ए. एस.)
सीईओ जिला पंचायत,महासमुंद
श्री बी एल देवांगन
जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद
श्री रेखराज शर्मा
जिला मिशन समन्वक समग्र शिक्षा महासमुंद