कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भारत सरकार की एक आवासीय विद्यालय योजना है, जिसका उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित परिवारों की बालिकाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

यह विद्यालय दूरस्थ, जनजातीय, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक क्षेत्रों में संचालित होते हैं जहाँ बालिकाओं की शिक्षा तक पहुँच सीमित होती है।

  • बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करना
  • ड्रॉपआउट दर कम करना
  • SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक एवं BPL परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ना
  • सुरक्षित वातावरण में सर्वांगीण विकास
  • बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना
  • पूर्णतः आवासीय विद्यालय
  • निःशुल्क भोजन, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी
  • प्रशिक्षित शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ
  • सुरक्षित हॉस्टल सुविधा
  • खेल, कला, संगीत, योग जैसी गतिविधियाँ
  • स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा
Principal

श्रीमती गीतांजलि नाग
अधिक्षिका

हमारे विद्यालय में प्रत्येक बालिका को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती है। हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास करना है।

हम सभी मिलकर बालिका शिक्षा के इस पवित्र अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।